Showing posts with label Other. Show all posts
Showing posts with label Other. Show all posts

Friday, 30 September 2016

वाह ताज!!!

वाह ताज!!! कहते ही आँखों के सामने ताजमहल और उसकी खूबसूरती दिखने लगती है।


दुनियाँ में ऐसा कौन होगा; जो ताज और उसकी खूबसूरती को देखना नहीं चाहेगा..??
अपनी india में बहुत से लोग तो ऐसे भी होंगे जो सिर्फ ताज को ही नहीं बल्कि दुनियां के सभी आश्चर्य (अजूबों) को भी देखना चाहते होंगे।
उनमें से एक मैं भी हूँ जो चाहता हूँ कि मैं दुनियां के सभी आश्चर्य देखूं।
अब ये possible है या नहीं; ये तो वक्त ही बताएगा।
फिलहाल तो मैंने 26 सितम्बर 2016 को; दुनियाँ के एक अजूबे "ताज" को देखकर; अजूबों की एक सीढ़ी पार कर ली है।
.
वाकई ताज की खूबसूरती को निहारना फिर उस खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद कर लेना; हमें खुशियों की उमंग से भर देता है।
ऐसा लगता है; ऐसा लगता है जैसे कि हम सिर्फ photos ही नहीं बल्कि ताज के पूरे tour की video बनाकर अपने smartphones में save कर लें।
लेकिन ये करना बेवकूफी होगी क्योंकि जब हम कैमरे के सामने pose ही देते रहेंगे तो उसकी खूबसूरती को निहारेगा कौन...??
जबकि हम तो घर से; ताज की खूबसूरती को देखने के लिए ही निकले थे।
मेरे कहने का मतलब है कि अगर हम किसी famous place को देखने जा रहे हैं तो सिर्फ कैमरे के सामने pose ही ना देते रहें बल्कि उसकी खूबसूरती को इस तरह से देखें कि किसी के द्वारा पूछने पर हम उस place की खूबसूरती का अच्छे से वर्णन कर सकें।
अब इसके बारे में मैं और deeply नहीं जा रहा क्योंकि आप समझोगे कि मैं आपको बच्चों की तरह समझा रहा हूँ।
खैर; इससे आप ये तो समझ ही गए होंगे कि मैं क्या message देना चाहता हूँ।
.
अब बात करते हैं tour की....
कि हमारा ताज घूमने का अनुभव कैसा रहा..??
.
सबसे पहले हमने वहां स्थित भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन किये..!!
.
फिर हम सभी (9 दोस्त) जैसे ही ताज पहुँचे, वैसे ही photographer की भीड़ ने हमें घेर लिया था।
.
सभी photographer हमें एक से एक latest offer दे रहे थे।
बाद में एक photographer से हमारी deal तय हुई।
ताजमहल के तीन gate थे...
East, west & south;
जिसमे से photographer हमें south gate से अन्दर लेकर गया क्योंकि उसके अनुसार south gate पर भीड़ कम होती है और हम आसानी से अन्दर जा सकते हैं।
So friends, आप भी जब कभी भी ताज के अन्दर जाओ तो जितना हो सके; south gate से ही जाना।
.
अन्दर पहुंचकर हमने photographer के सामने pose देना start कर दिया।
फिलहाल वहां हमारे ज्यादा photo खिचवाने का plan नहीं था।
लेकिन photographer ने ऐसे-ऐसे pose बताये कि हमारी भी ना कहने की इच्छा नहीं हुई।
और देखते ही देखते उसने 15-20 photo की एक एल्बम तैयार कर दी।
.
खैर, photographers को ताज के अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी।
इसलिए वह हमें ताज के अन्दर; जाने का रास्ता बताकर निकल गया।
फिर शुरू हुई हम friends की मस्ती क्योंकि photographer के साथ हमें थोड़ा अजीब लग रहा था..!!
.
फिर हम friends; ताज की खूबसूरती को feel करने लगे।
कोई कहता वाह ताज!!!
तो कोई कहता कि शाहजहाँ ने क्या चीज बनाई है...!!!
तो कोई कहता कि इसकी संगमरमर (marvel) मुझे बहुत आकर्षित कर रही है...!!!
.
क्या द्रश्य था वो..!!!
अभी भी आँखे बंद करते ही खुद को वहां खड़ा पाते हैं और एक सुखांत मुस्कान चेहरे पे फैल जाती है।
.
वहाँ का वो खूबसूरत और स्वच्छ पानी; जिसमें आप आईने की तरह अपना चेहरा देख सकते हो।
.
वहां पर लोगों के photo लेते हुए pose, और फिर वैसे ही pose बनाकर खुद photo लेना एक असीम शांति का अनुभव करा रहे थे।
.
जिस तरह से हम ताज की खूबसूरती दिल में बसाकर गए थे, ताज को भी ठीक वैसा ही पाया।
.
ताजमहल के पीछे का वो बादलों वाला background; बहुत ही प्यारा लग रहा था।
photo खींचकर जब उसे देखते; तो यही लगता कि जैसे अपना photo edit करके; पीछे से ताजमहल का background लगा दिया हो।
.
वहाँ पर विदेशियों(foreigner) की भीड़ को देखना...!!!
और फिर एक हिंदुस्तानी होने के नाते खुद पर proud feel करना...!!!
वाकई ही हमें रोमांच से प्रफुल्लित कर रहा था।
.
बहुत, बहुत, बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे वो पल; जब हम ताज को खूबसूरत भरी नजरों से देख रहे थे।
और इस खूबसूरती को वही feel कर सकता है जिसने ताज देखा हो।
.
वहाँ foreigners को देखकर खुद पर proud feel इसलिए भी हो रहा था क्योंकि हमारी india में कोई चीज तो ऐसी है जो विश्वविख्यात है और जिसे दुनियां के सभी लोग देखना चाहते हैं।
.
खैर, मैं अभी इतना काबिल नहीं कि ताज की खूबसूरती को अपने शब्दों में बयां कर सकूँ..!!
क्योंकि ताज की खूबसूरती के बारे में लिखते लिखते page कम पड़ जायेंगे और pen बंद हो जायेगी।
लेकिन उसकी खूबसूरती बयाँ नहीं हो पाएगी।
रह-रह के एक ना एक बात दिल में; आती ही रहेगी।
.
(ये blog आप technic jagrukta पर पढ़ रहे हो।)
.
शाम होने वाली थी और हमारे पास समय भी बहुत कम था क्योंकि आगरा में एक-दो place और भी देखने थे इसलिए ताज को बेमन से अलविदा कहकर हम सभी लोग निकल आये।
फिर हमने आगरा का लाल-किला भी देखा (उस किले का वर्णन मैं यहाँ नहीं करूँगा क्योंकि ऐसा करने से यह blog बहुत लम्बा हो जाएगा अगर आप फिर भी चाहते हैं कि मैं वर्णन करूँ तो blog में comment लिखकर मुझे send करें; मैं फिर जल्द ही किले के ऊपर भी एक ब्लॉग लिखूँगा।)
और फिर आगरा का सदर-बाजार भी देखा।
.
नोट :- कृपया कोई भी famous place को देखते (visit) समय इस बात का ध्यान रखें कि हम सिर्फ फोटो खिचाने में ही व्यस्त ना रहें बल्कि अपने इन खूबसूरत पलों को खुल कर जियें।
.
2.अगर हो सके तो अपने साथ एक guide man को भी ले लें इससे होगा ये कि वह उस place से जुड़ी हर knowledge आपको दे देगा और साथ ही साथ आपको वहां स्थित सभी चीजों के name भी बता देगा।
.
3.tour पे जाने से पहले उस place के बारे में net पर भी search कर लें जिससे आप खुद पर confident रहोगे आदि।
.

अगर आपको ये blog अच्छा लगा तो like & share करना ना भूलें।

.

जय हिन्द।

.
इन्हें भी पढ़ें :- 
.
.
.

Thursday, 8 September 2016

Bad link vs good link

Bad link vs good link

.

Technic jagrukta की ओर से आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि आखिर Social media पर आई किस link पर click करना चाहिए और किस पर नहीं...!!!

.
सबसे पहले जो लोग नहीं जानते कि आखिर link होती क्या है तो उनके लिए link की परिभाषा (definition) :-
.
link :- link एक ऐसे text का नाम है जो आपको किसी search engine (google,yahoo) के बिना सीधे-सीधे main website तक पहुंचाता है; जहाँ आपको ना कुछ type करना होता है और ना ही search.
बस आपको main webisite तक पहुँचने के लिए सिर्फ-ओ-सिर्फ click करना होता है।
.
For ex :- अगर आप फेसबुक का उपयोग करना नहीं जानते तो आप google पर search करने के बजाय आप यहीं से सीधे इस blue link...
.
facebook.com
.
पर click करके सीधे फेसबुक से connect हो सकते हैं।
.
है ना काम की चीज।
.
Also read :- Bad link vs good link

लेकिन आजकल कुछ Bad links ने; links का name ही बदनाम कर दिया है जिससे आजकल लोग link पर click करने से बचते हैं।
और बचना भी चाहिए क्यूंकि Bad link पर click करने से आपका account भी hack हो सकता है या फिर आप किसी fack message के viral होने का शिकार हो सकते हैं।
.
सोचने वाली बात यह है कि इन Bad links की वजह से लोगों ने good links पर भी click करना बंद कर दिया है जो कि गलत बात है।
.
अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि आखिर किस तरह की links Bad होती हैं और किस तरह की good.....



ALSO READ:-how to block any website on pc without using any software with screenshots (hindi)
.


Bad links...
.
1.गोल्डन व्हाट्सउप डाऊनलोड करे

2. फ्री रिचार्ज करे

3. 25 GB नेट का रिचार्ज करे

4. अपनी फेवरिट आईपीएल टीम का  फ्री टीशर्ट पाये

5. फ्री मोबाईल जितने के लिये

6.  फ्री रिंग टोन के लिये......आदि।
.
अगर इस तरह की details दी गईं हैं और इनके नीचे दी गई link पर click करने को कहा गया है तो आप ऐसी links पर भूलकर भी click ना कीजिये वरना या तो आपका account hack हो सकता है या फिर आपका time बर्बाद।
.
लेकिन अगर आप सोच रहें हैं कि मैं आज से किसी भी लिंक पर click नहीं करूँगा तो ये भी गलत है; क्यूंकि कुछ लोग links के द्वारा अपने thoughts, motivational story और blog share करते हैं जो कि वाकई ही पढ़ने लायक होते हैं और हमें इस तरह की link को ignore ना करके अवश्य पढ़ना चाहिए...!!!
.
इस तरह करें good link की पहिचान...
.
Good link.....
.
जैसे कि :-
.
1.अगर किसी link में blogspot लिखा हो और उसके बाद .com लगा हो तो आप उस पर click कर सकते हैं क्योंकि blogspot वाली link आपको हमेशा ऐसी जानकारी से अवगत कराती है जो आपके काम की हो।
.
2.अगर आपसे किसी ने post में motivational story पढ़ने को कहा है और story का title भी दिए गए link से match हो रहा है तो आप click कर सकते हैं।
.
3.अगर आपके किसी close friend ने link send किया है तो आप उस पर भी click कर सकते हैं.....आदि।
.
friends; मेरे कहने का मतलब है कि आप उन सभी links पर click कर सकते हैं जो आपको बहुत अधिक लाभ ना दे, लालच ना दे और free में ही कोई चीज या वस्तु देने का वादा ना करे।
.
आप fake post और scam से नफ़रत करें ना कि किसी link से।


 📨 जागरूक बने व जानकारी अन्य लोगों तक भी पहुंचाए।📞
जय हिन्द।

Tuesday, 6 September 2016

How do I buy Which mobile - samsung vs china

आखिर कौन सा मोबाइल खरीदूं...???

Samsung vs china


अगर आप कोई नया मोबाइल खरीदने का प्लान कर रहें हैं और decide नहीं कर पा रहे हैं कि samsung खरीदें या china...
Samsung :- जो महँगे दामों में है लेकिन उसकी service अच्छी है।
China :- जो सस्ते दामों में भी है और features भी बहुत हैं लेकिन service कुछ खाश नहीं।
.
अब यहाँ confusion तो होना ही है...
.
इसी confusion को दूर करने के लिए आपको मेरी एक छोटी सी story पढ़नी होगी।
.
story पढ़कर आप आसानी से decide कर पाओगे कि कौन सा मोबाइल best रहेगा।
.
1.story of china mobile....
.
मैं बड़ी दुविधा में था समझ नहीं आ रहा था कि कौन सा मोबाइल खरीदूँ। काफी सोचने विचारने और नेट पर search करने के बाद मेरी निगाहें coolpad note 3 मोबाइल पर आकर टिकी।
इस मोबाइल की सबसे अच्छी बात ये थी कि fingerprint scanner category में ये मोबाइल सबसे सस्ते दामों में मिल रहा था।

READ THIS ARTICLE:-Technology>mobile>internet>whatsapp then we


फिर क्या कर दिया amazon से आर्डर।
अगले दो दिनों में मोबाइल हाजिर था; नया मोबाइल आने पर सभी लोगों की तरह मैं भी बहुत खुश था।
हर तरह से मेरा मोबाइल मुझे best perform दे रहा था ऐसा लग रहा था मानो इससे अच्छा कोई मोबाइल हो ही नहीं सकता।
फिर मेरे से कोई मोबाइल के बारे में जानकारी लेता कि भाई कौन सा मोबाइल खरीदूं तो झट से आवाज निकलती coolpad note 3.
अब आप अंदाजा लगा सकते हो कि यह mobile मेरे को कितना प्यारा लग रहा था।
लगता भी क्यों नहीं आखिर कमी किस बात की थी मेरे मोबाइल में....
सभी कुछ तो था 3gb ram, 16gb internal, 5.5 display, 13mp camera वगैरह वगैरह।
.
कमी थी तो बस एक....!!!!
मोबाइल china का था।


READ ALOS:-HOW TO BLOCK  WEBSITE ON PC WITHOUT ANY SOFTWARE


.
अब आप कह सकते हैं कि सबसे बड़ी कमी को मैं सिर्फ कमी बता रहा हूँ।
.
अब आगे जो मैं लिखने जा रहा हूँ उसे पढ़कर शायद आप china का मोबाइल कभी नहीं खरीदोगे।
लेकिन
फिर जो मैं लिखूंगा तो शायद उसे पढ़कर आप china के mobile से परहेज भी नहीं रखोगे!!!
.
.........फिर दो महीने चलने के बाद ही मेरा मोबाइल मुझे network problem देने लगा; और देता भी क्यूँ नहीं मोबाइल जो china का था; बराबर बोला ना!!!
अगर मैं चाहता तो इस problem के साथ रह सकता था लेकिन problem के साथ रहना और problems को न्यौता देना होता है इसलिए मैंने service centre जाना ही उचित समझा।
लेकिन service centre घूमने के बाद भी मेरे मोबाइल की समस्या ठीक नहीं हुई।
वजह यह थी, कि वह सिर्फ coolpad का ही service centre नहीं था बल्कि चार other mobile companies का भी service centre था; बोलेँ तो multiple.
.
network problem के चलते मुझे internet access करने में भी दिक्कत आ रही थी और सर्विस सेंटर से मोबाइल इसलिए वापस आया क्योंकि उसकी सर्विस ही घटिया थी और multiple service centre होने से वह सभी की problems को solve नहीं कर पा रहा था।
अगर मोबाइल फिर से सर्विस सेंटर पर डालता तो दो महीने का और इंतजार करना पड़ता जो मुझे नामंजूर था।
कुल मिलाकर जो मोबाइल मुझे सबसे अच्छा लग रहा था; वह मुझे अब भद्दा (Bad) लगने लगा था।
फिर मेरे से कोई मोबाइल के बारे में जानकारी लेता कि भाई कौन सा मोबाइल खरीदूं तो धीमी सी आवाज निकलती और कहता कि कौन सा भी खरीद ले यार लेकिन coolpad note 3 मत खरीदना।
जब वो पूछते कि वो क्यों नहीं तो मैं अपनी पूरी आपबीती सुना डालता और जवाब में वो बोलते कि china का मोबाइल खरीदोगे तो ऐसा ही होगा...!!!
ये सुनकर फिर मैं अपनी ही नजरों में गिर जाता और शर्मिंदगी महसूस करता।


ALSO READ:-how to increase internet speed or downloading speed



.
अब तो मैंने भी decide कर लिया था कि ना तो खुद china का mobile खरीदूंगा और ना ही किसी को खरीदने के लिए suggest करूँगा।
.
लेकिन मेरा ये फैसला पूर्णतः गलत था क्योंकि एक छोटी सी network problem के चलते मैंने सिर्फ coolpad को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण china mobile companies को दोषी करार दे दिया था।
जो सरासर गलत था।
.
2.story of samsung mobile
जिस वक्त मैंने अपना मोबाइल खरीदा ठीक उसके कुछ दिनों बाद मेरे एक भाई ने भी mobile ख़रीदा जो samsung का था।
पता नहीं क्यों उनका मोबाइल अगले 20 दिनों में ही switch off हो गया था, और on होने का नाम ही नहीं ले रहा था।
और इस situation में उनके पास भी सिर्फ एक option था service centre.
Samsung के service centre पहुँच कर उन्होंने अपना मोबाइल repair होने के लिए डाल दिया।
फिर क्या अगले 7 दिनों में ही उनका मोबाइल एकदम ठीक होकर वापस आ गया।
इसकी दो वजह थी..
i. samsung के शहर में 3 service cenre थे।
ii. 3 service centre होने के बावजूद भी वे multiple नहीं थे मतलब तीनों service centre सिर्फ ओ सिर्फ samsung के ही थे।
जिस वजह से samsung की service अच्छी थी और मोबाइल सिर्फ 7 दिनों में ही वापस आ गया।
और फिर मेरे भाई ने कभी भी किसी से इस बात की चर्चा भी नहीं की कि उनका मोबाइल भी service centre घूम आया है।

READ THIS ALSO:-TRAFFIC RULES
.
अब सोचो अगर मेरा मोबाइल भी अगले 7 दिनों में ठीक होकर वापस आ जाता तो न तो मैं किसी को अपना मोबाइल बेकार बताता और ना ही chinese compnies को।
और सबसे बड़ी बात मैं ये post ही नहीं डालता।
.
मेरे china मोबाइल ने तो दो महीने best perform दी तब जाकर खराब हुआ था।
लेकिन उनका samsung तो अगले 20 दिनों में ही औंधे मुंह गिर गया था।
.
फर्क था तो सिर्फ इतना कि coolpad का proper service centre न होने की वजह से मेरा मोबाइल आज भी खराब है और उनका अच्छा।
.
सच बोलूं तो इन electronics gadgets का कोई भरोसा नहीं होता कहो तो सालों साल चल जाएँ नहीं तो कुछ दिनों में ही ख़राब हो जाएँ।
.
finally; मोबाइल china हो या samsung ये मायने नहीं रखता; मायने रखता है तो सिर्फ उसका service cenrtre.
 मोबाइल कौन सा भी खरीदो लेकिन देखना ये चाहिए कि उस mobile company का अपने शहर में खुद का service centre है या नहीं।

.
इससे होगा ये अगर आपका मोबाइल बेकार भी होता है तो कम से कम अगले 7 दिनों में वापस तो आ जायेगा।
.
China हो या samsung
खरीदो वही, जिसका हो अपने शहर में खुद का service centre.
.
लोग कहते हैं कि कुछ चीजें branded होती हैं
लेकिन मैं कहता हूँ कि branded नाम की कोई चीज नहीं होती बस उसकी service ही उसे branded बना देती है।
.
अगर अभी भी आपके मन में कोई confusion है तो post कीजिये एक comments.
हम उस confusion को दूर करने का प्रयत्न करेंगे।
जय हिन्द।

Tuesday, 16 August 2016

The thread of love - Rakshabandhan

The thread of love - rakshabandhan

रक्षाबंधन की दास्ताँ....


मैं रक्षाबंधन हूँ; मैं एक ऐसा बंधन हूँ जो अपने जन्मदिन पर भारत के सभी भाई-बहनों को आपस में प्रेम के सूत्र में बाँध देता हूँ।
मैं उस घर में भी दस्तक दे देता हूँ जिन घरों में बहुत सी बहिनों के भाई नहीं होतें हैं; उनके घर मैं किसी न किसी रूप में भाई बनकर पहुँच ही जाता हूँ।
मेरी भी एक बहिन है जिसका नाम राखी है, वो उन घरों में पहुँचती हैं जिन भाइयों के बहिन नहीं होती है।
मुझे तब बड़ा अजीब लगता है जब कोई भाई सुबह सुबह अपनी बहिन से राखी बंधवाकर और उसे कुछ पैसे थमाकर कहीं अकेले घर से बाहर चला जाता है जबकि बहिन रोजाना की तरह घर पर अकेली रह जाती है।
वैसे ऐसा सब भाई नहीं करते हैं लेकिन कुछ तो करते हैं।
इसलिए मेरी सभी भाइयों से गुजारिश है कि मेरे जन्मदिन (रक्षाबंधन) पर कोई भी भाई कहीं ना जाये अपनी बहिन और परिवार वालों के साथ प्रेम से घर पर ही समय बिताये तो मुझे बड़ी ख़ुशी होगी।
वैसे आजकल मेरा जन्मदिन सिर्फ पैसों और मिठाइयों का ही रह गया है यहाँ कोई भाई दिल से बहिन की रक्षा करने का शपथ नहीं लेता है।
लेकिन हाँ, ये जरूर करता है कि अगर कोई बहिन बड़ी दूर से राखी बाँधने आई है तो उसके मिठाई के डिब्बे और दूरी के हिसाब से भेंट दे दी जाती है। लेकिन अगर फिर भी भेंट कम रह जाये तो यहाँ कुछ बहनें भी मन में ये सोचे बिना नहीं रहतीं कि क्या किया यहाँ आकर; मेरा तो मिठाई के डिब्बे के भी पैसे वसूल नहीं हुए।
खैर, मेरे जन्मदिन (रक्षाबंधन)  की मुझे अब ज्यादा ख़ुशी नहीं होती क्योंकि मुझे तो वही हुमायूँ और कर्मवती(कर्णावती) वाला दिन बहुत अच्छा लगा था। जब बहादुरशाह ने चित्तोड़ पर हमला किया तो वहां की महारानी कर्मवती की सेना कमजोर थी तो उसने सहायता हेतु हुमायूँ (जिसकी सेना उस समय बहुत ताकतवर थी) को एक धागा(राखी) भेजी। तो उस धागे (राखी) की हुमायूँ ने भी लाज रखी और अपनी सेना को बिना कुछ सोचे समझे रानी कर्मवती की सहायता के लिए भेज दिया।
अब मुझे अपने जन्मदिन की वो ख़ुशी नहीं मिलती।
मुझे खुशी तभी मिलेगी जब :-
1.सभी भाई इस दिन अपने घर पर ही बहनों और परिवार के साथ रहें।
2.भाई बहनों को इतना प्यार दे कि बहनें इस दिन अपने सारे गम भूल जाएँ।
3.सभी भाई इस दिन अपनी बहनों की हिफाजत करने का प्रण लें।
4.बहनें भी इस दिन जो समस्या हो वो भाइयों को बता दें क्योंकि इस दिन कोई भी भाई समस्या का हल ढूंढेगा।
5.इस दिन प्रेम का ऐसा माहौल बनायें कि सब मेरे जन्मदिन(रक्षाबंधन) को एक मिसाल के तौर पर याद करें।
.
तो क्या ख्याल है आपका; मुझे भी खुश तो रखोगे न मेरे जन्मदिन पर।
------------------------रक्षाबंधन।